Monday, March 27, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडMussorie|गैस सिलेंडर धमाके में घायल के इलाज के लिये युवाओं ने छेड़ा...

Mussorie|गैस सिलेंडर धमाके में घायल के इलाज के लिये युवाओं ने छेड़ा डोनेशन अभियान, गणेश जोशी ने दीया हर संभव मदद का आश्वासन

बीते शुक्रवार को गैस सिलेंडर के फटने के बाद बुरी तरीके से घायल 19 साल के अरविंद कुमार की सहायता के लिए स्थानीय युवकों ने हाथ आगे बढ़ाएं हैं। एम पी जी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस पवार के नेतृत्व में युवकों ने मसूरी माल रोड व आसपास के निकटवर्ती क्षेत्रों में घायल अरविंद कुमार की सहायता हेतु एक डोनेशन अभियान चलाया।

मालूम हो कि शुक्रवार को हुए हादसे में घायल अरविंद कुमार अपना एक पैर गवां चुका है और वह होटल में काम करने के साथ ही शाम को गुब्बारे बेचने का काम करता था। 

मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी हरसंभव सहायता की पेशकश की है और साथ ही अस्पताल प्रशासन को निर्देश भी दिया है कि युवक के इलाज में कोई कमी ना हो।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें