Tuesday, October 3, 2023
No menu items!
spot_imgspot_img
Homeराजनीतिभाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी पार्टी ऑफिस में प्रदर्शन करने के बाद...

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी पार्टी ऑफिस में प्रदर्शन करने के बाद आप नेताओं ने कराया शुद्धिकरण यज्ञ,कहा- भाजपा कार्यकर्ता आज भी गोडसे की नीति पर चल रहे हैं

Dehradun news| अरविंद केजरीवाल ने जब से दिल्ली विधानसभा में द कश्मीर फाइल्स पर बयान दिया है तब से ही भाजपा उन पर लगातार निशाना बनाए हुए हैं। 

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के देहरादून स्थित कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके बाद आज आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा ने प्रदेश कार्यालय में शुद्धिकरण और बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन जोशी ने बताया कि बीते दिन बीजेपी महानगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के खिलाफ पार्टी कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया जो उनकी संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है।

उन्होंने आगे कहां की इस संकीर्ण मानसिकता से पता चलता है कि आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गोडसे की नीतियों पर चल रहे हैं जिन्हें कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें