Thursday, April 18, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeधर्म संस्कृतिपितोरागढ़| शिवालय में लगा भक्तों का तांता, पुराने शिव मंदिर की है...

पितोरागढ़| शिवालय में लगा भक्तों का तांता, पुराने शिव मंदिर की है एक खास मान्यता

महाशिवरात्रि मे शिवालयों मे भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है।सींमात क्षेत्र मे शिव का घर हिमालयी क्षेत्र मे मानने के चलते यंहा शिव के भक्तों की अधिक संख्या है।पुरानी बाजार स्थित शिव मंदिर की मान्यता कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़ी है।

कहा जाता है पूर्व मे होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा के यात्री इसी मंदिर मे रात्रि विश्राम करते थे।यंहा पर भैरव बाबा की मूर्ति मिलने के बाद मंदिर की मान्यता और बढ़ी।मंदिर के मुख्य पुजारी मोहन पाण्डेय ने बताया प्राचीन मंदिर है यंहा पर जो भी श्रद्बालु आता है उसकी मनोकामनाएं पूरी होती है।श्रद्बालु आशीष ने बताया शिवरात्रि मे हम शिवालय मंदिर मे आते है जो भी मनोकामनाएं लेकर मंदिर मे आते है वो पूरी होती है,हमारे लिए मंदिर आस्था का प्रतीक है।विनोद ने बताया शिव मंदिर बहुत पुराना है यंहा पर वर्ष भर श्रद्बालु आते है,पर महाशिवरात्रि के दिन अधिक श्रद्बालु यंहा पर पहुंचते है,यंहा पर भैरव भगवान की मूर्ति मिली,मूर्ति मिलने से यंहा की मान्यता ज्यादा है,यंहा पर आने वाले भक्तों की मनोकामना पूरी होती है,आज के दिन श्रद्धालु यंहा पर जलाभिषेक करते है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें