Saturday, March 25, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeराजनीतिभाजपा के मुस्लिम तुष्टिकरण पर गरिमा दसौनी ने किया पलटवार, भाजपा कैबिनेट...

भाजपा के मुस्लिम तुष्टिकरण पर गरिमा दसौनी ने किया पलटवार, भाजपा कैबिनेट मंत्री का मस्जिद का वीडियो किया ट्वीट

प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भले ही वर्चुअल प्रचार प्रसार हो रहा है लेकिन चुनावी गर्मी फिर भी वैसी ही है। मुस्लिम तुष्टिकरण पर पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और भाजपा आमने सामने है। जहां भाजपा ने कांग्रेस पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी और नमाज़ की छुट्टी की वजह से कांग्रेस पर लगातार हमलावर है वही कांग्रेस भी अब पलटवार कर रही है।

शुक्रवार को कांग्रेस नेत्री और प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनि ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा पर मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप पर हमला करते हुए लिखा,”कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे मस्जिद।”

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें