Thursday, March 28, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में अब खुलेंगे स्कूल, कक्षा 1 से 9 तक कि होंगी...

उत्तराखंड में अब खुलेंगे स्कूल, कक्षा 1 से 9 तक कि होंगी offline क्लास

उत्तराखंड में अगले हफ़्ते सोमवार से कक्षा 1 से लेकर 9 तक कि भौतिक क्लास प्रारम्भ होंगी।

विद्यालयों (शासकीय, अशासकीय एवं निजी) में कक्षा-1 से कक्षा-9 तक खोलने के सम्बन्ध में। प्रशासन ने नया शासनादेश जारी करते हुए बताया,” राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जारी अपने आदेश संख्या 948/USDMA/792 (2020), दिनांक 31 जनवरी, 2022 में निम्नानुसार बिन्दु संख्या-12 में संशोधन किया जा रहा है:

1. राज्य में समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र अग्रिम आदेश तक बन्द रहेंगे।

2. राज्य के विद्यालयों (शासकीय, अशासकीय एवं निजी) में कक्षा-1 से कक्षा-9 तक की कक्षाएं भौतिक रूप से (Physical Classes ) दिनांक 07 फरवरी, 2022 से आरम्भ होंगी। इस संदर्भ में विस्तृत दिशा-निर्देश विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी किया जायेगा।

उक्त आदेश दिनांक 07 फरवरी, 2022 से अग्रिम आदेशों तक प्रभावी होंगे एवं शेष दिशा-निर्देश यथावत रहेंगे।”

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें