Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यउत्तराखण्डः आफत की बारिश ने बढ़ाई दुश्वारियां! भूस्खलन से कई सड़कें बंद,...

उत्तराखण्डः आफत की बारिश ने बढ़ाई दुश्वारियां! भूस्खलन से कई सड़कें बंद, नदियों के उफनाने से लोगों में दहशत

देहरादून। उत्तराखण्ड में बारिश के बाद लोगों की परेशानियां खासी बढ़ गयी हैं। बारिश के चलते भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो गई हैं जबकि नदियां उफान पर हैं। पिथौरागढ़ में पहाड़ी दरकने से घाट-पिथौरागढ़ ऑलवेदर रोड 11 घंटे बंद रही। चम्पावत में टनकपुर और घाट के बीच पांच स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। बागेश्वर में बारिश में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। नैनीताल जिले में मलबा आने से 16 सड़कें बंद हैं। सितारगंज के उकरौली में कैलाश नदी का जलस्तर बढ़ने से आठ घर क्षतिग्रस्त हो गए। नैनीताल के बलियानाले में रविवार तड़के भूस्खलन हुआ। उधर अल्मोड़ा हाईवे पर पूरे दिन पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे। इस कारण कई जगहों पर हाईवे लगातार बाधित होता रहा। शिप्रा नदी के तेज बहाव में एक गाय बह गई। उधर बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियों के उफनाने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर मौसम लगातार आंख मिचौली खेल रहा है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें