Wednesday, April 17, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यउत्तराखण्डः आस्था के साथ मनाया जा रहा नाग पंचमी पर्व! मंदिरों में...

उत्तराखण्डः आस्था के साथ मनाया जा रहा नाग पंचमी पर्व! मंदिरों में उमड़ा श्रृद्धालुओं का सैलाब, मसूरी के नाग मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन

देहरादून। प्रदेशभर में आज नाग पंचमी का पर्व आस्था से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है और लोगा आस्था के साथ मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना कर रहे हैं। इसी क्रम में मसूरी के 500 साल से भी जादा पुराने नाग मंदिर में नाग पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मसूरी और आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाग मंदिर पहुंचे और नाग मंदिर पर स्थापित 500 साल से भी ज्यादा पुरानी मूर्ति का दुधाभिषेक कर नाग देवता के दर्शन किये। इस मौके पर नाग मंदिर समिति द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। बताया जाता हे कि यह मंदिर करीब 500 साल पुराना है जिसकी मान्यता है कि मसूरी के भट्टे गांव में एक गाय थी जो अक्सर सुबह इस जगह पर (जहां इस वक्त नाग मंदिर स्थापित है) वहां पर आती थी और एक पत्थर को अपने थन से दूध चढाती थी। जब गांव वालों ने इसकी पड़ताल के लिए पत्थर को हटाया तो वह पर नाग देवता की पिंडलियां थी और साक्षात नाग देवता विराजमान थे। तब से इस जगह को सिद्ध पीठ के रूप में माना जाना लगा। वर्तमान में मंदिर ने विशाल रूप ले लिया है और नागपंचमी के दिन मसूरी और आसपास के शहरों, गांवों से भारी संख्या में नाग देवता के दर्शन करने के लिये आते है और मन्नते मांगते है। आज सुबह से ही मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया था जो देर तक जारी रहा। इस मौके पर मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें