उत्तराखण्डः टोल प्लाजा से निकाले जाने की खबर से भड़के कर्मचारी! नारेबाजी के बीच किया जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

ऋषिकेश। लच्छीवाला टोला प्लाजा से निकाले जाने से गुस्साए कर्मचारियों ने आज टोल प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान टोल कर्मियों को नहीं निकालने और सैलरी बढ़ाने की मांग की गई। इससे पहले आज लच्छीवाला टोल प्लाजा पर कर्मचारी एकत्रित हुए और नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। कहा कि सुबह जब वह काम करने पहुंचे, तो पता चला कि टोल का टेंडर बदल गया है और सभी स्थानीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। कहा गया कि नए टेंडर होते ही हमारा शोषण शुरू हो गया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को पहले की तरह काम पर रखने के साथ सैलरी भी बढ़ाए जाने की मांग की। इस बीच करीब आधे घंटे तक टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों का टोल नहीं लिया गया। उधर टोल प्लाजा संचालक राजन तिवारी ने कहा कि सोमवार से टोल पलाजा उनके सुपुर्द हुआ है। अभी उन्हें कुछ वक्त चाहिए ताकि टोल सही तरह से संचालित किया जा सके। इस मौके पर सभासद ईश्वर सिंह रौथान, विनय कंडवाल, सागर मनवाल, दिनेश सजवान, मनीष नेगी, महेंद्र भारती, सुबोध नौटियाल, गुरदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह खालसा आदि मौजूद रहे।

 


Spread the love