Friday, June 2, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यसड़क हादसाः मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर रोड डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज! टाटा ग्रुप...

सड़क हादसाः मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर रोड डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज! टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री समेत दो की मौत

नई दिल्ली। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत हो गयी। हादसा मुंबई से सटे पालघर में कासा के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी। टक्कर के बाद मर्सिडीज के एयरबैग भी खुले, लेकिन मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में कुल चार लोग सवार थे। इस बीच जानकारी यह भी मिली कि हादसे का शिकार हुई मर्सिडीज कार को महिला ड्राइव कर रही थी लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया, ‘मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी के पुल पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग घायल हो गए।’ पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही मिस्त्री समेत सभी घायलों को कासा के अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दो घायलों का इलाज किया जा रहा है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें