Saturday, September 30, 2023
No menu items!
spot_imgspot_img
Homeअन्यसड़क हादसाः सेब से भरा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, दो...

सड़क हादसाः सेब से भरा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, दो युवकों की दर्दनाक मौत! देहरादून मण्डी जाते वक्त हाईवे पर हुआ हादसा, पुलिस ने मोर्चरी भिजवाए शव

विकासनगर। प्रदेश में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं, आए दिन हो रहे हादसों में कई लोगों की जान चली जाती है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं। बावजूद इसके वाहनों की रफ्तार कम नहीं होती है, आज सीमांत तहसील त्यूणी से जुड़े अणू गांव के पास सेब से भरी एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में वाहन सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू करते हुए शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान किशोर सिंह चौहान निवासी दुचाणु तहसील मोरी और पंकज कुमार निवासी कालसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र के टिकोची से पिकअप सेब लेकर देहरादून मंडी जाते वक्त जेपीआरआर हाईवे पर अणू गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें