Tuesday, November 28, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यसड़क हादसाः बोलेरो और बुलेट बाइक की जबरदस्त भिड़ंत! युवक की दर्दनाक...

सड़क हादसाः बोलेरो और बुलेट बाइक की जबरदस्त भिड़ंत! युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

डोईवाला। प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, आए दिन सड़क हादसों में कई लोगों की जान चली जाती है, जबकि कई लोग चोटिल हो जाते हैं। ताजा घटनाक्रम डोईवाला का है, यहां आज बोलेरो व बुलेट की आपसी भिड़ंत में बुलेट सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार स्वास्तिक अपार्टमेंट नेशविला रोड देहरादून निवासी अभिनव शर्मा पुत्र मनीष कुमार शर्मा बुलेट से जा रहा था, तभी उसकी भिड़ंत बोलेरो वाहन से हो गयी। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक एसजीआरआर रेस कोर्स में नौवी कक्षा का छात्र था। घटना से अभिनव के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में रात के समय गश्त कर रहे एक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पथरी थाने में सिपाही जोत सिंह बुधवार रात क्षेत्र में गश्त कर रहा था। अंबूवाला पथरी मार्ग पर एंकर फैक्ट्री के पास सिपाही ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया।
युवकों ने बाइक रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ाते हुए सिपाही को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपित युवक फरार हो गए।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें