देहरादून। आज से नवरात्रि शुरू हो गए हैं, सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का आना-जाना लगा हुआ है। नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह है और व्रत रखकर लोग माता रानी की पूजा अर्चना कर रहे हैं। प्रदेश भर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था जो अभी भी जारी है। वहीं पहले नवरात्र के मौके पर कई जगहों पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
इधर नवरात्र के पहले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिवार के साथ पूर्णागिरी धाम पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अराधना की। पूर्णागिरि पहुंचे सीएम धामी का पुजारियों ने भव्य स्वागत किया। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह शुक्रवार को चंपावत के दौरे के लिए निकले थे। सबसे पहले वह बागपत पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा की। इसके बाद वह पूर्णागिरि धाम दर्शन के लिए पहुंचे। धामी के साथ उनकी पत्नी भी माता के दरबार में मत्था टेकने पहुंचीं। इस मौके पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और सुख-शांति की कामना की।
जय माता दीः नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब! मुख्यमंत्री धामी परिवार संग पहुंचे पूर्णागिरी धाम, माता रानी का लिया आशीर्वाद
सम्बंधित खबरें