Sunday, March 26, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यउत्तराखण्ड ब्रेकिंगः हार के बाद कांग्रेस ने लिया सबक! प्रदेश में चलाया...

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः हार के बाद कांग्रेस ने लिया सबक! प्रदेश में चलाया जायेगा अभियान, 10 लाख लोगों को दिलाई जायेगी सदस्यता

देहरादून। उत्तराखण्ड में कांग्रेस पार्टी हाल में हुए चुनावों में मिली हार की समीक्षा में जुटी हुई है। इसी क्रम में पार्टी द्वारा डिजिटल सदस्यता अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। इस अभियान के तहत कांग्रेस द्वारा 10 लाख लोगों को सदस्यता दिलाई जायेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता अभियान के लिए एआइसीसी से भेजे गए प्रतिनिधि मनोज भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सदस्यता अभियान की रणनीति और लक्ष्य पर चर्चा हुई। लक्ष्य पाने के लिए सभी प्रभारियों ने संकल्प लिया। बताया गया कि बीते वर्ष सितंबर और फिर नवंबर माह में सदस्यता अभियान चलाया गया था। यह भी बताया गया कि बूथ स्तर पर क्रियाशील सदस्यों से संगठनात्मक ब्लाक अध्यक्ष और फिर जिलाध्यक्ष चुने जाएंगे। प्रत्येक संगठनात्मक ब्लाक से एक पीसीसी सदस्य का चुनाव किया जाएगा। साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) सदस्य चुने जाएंगे। इसके बाद विधिवत प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। फिर चुने हुए प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा लेंगे। यह पूरी प्रक्रिया आगामी अगस्त माह तक पूरी होगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें