Saturday, April 20, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडउदयपुर में हुए हत्याकांड के चलते उत्तराखंड में हुआ हाई अलर्ट जारी,...

उदयपुर में हुए हत्याकांड के चलते उत्तराखंड में हुआ हाई अलर्ट जारी, सीएम धामी ने दिए पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

देहरादून। उदयपुर में हुई युवक की हत्या के बाद उत्तराखंड में कानून व्यवस्था वाली एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान उदयपुर में दर्जी की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर सभी जगह प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

इस घटना की आंच उत्तराखंड पर न आए इसके लिए सरकार ने पुलिस और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है। गृह विभाग लगातार सभी जिलों में पुलिस और प्रशासन के सम्पर्क में है। इसके लिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर भी नजर रखी जा रही है। उत्तराखंड में पुलिस-प्रशासन सतर्क है।

बुधवार को इसी क्रम में सचिवालय में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की नजर पूरे मामले पर है। उत्तराखंड में इससे जुड़ी कोई घटना न हो इसके लिएत्विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। इसके लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें