Friday, March 29, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeराष्ट्रीयदिल्ली अतंराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस ने किया 13.26 करोड़ की कोकीन...

दिल्ली अतंराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस ने किया 13.26 करोड़ की कोकीन के साथ महिला को गिरफ्तार

दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बुधवार सुबह लाइबेरिया की एक महिला को सीमा शुल्क विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया है। विभाग ने अपने बयान में बताया कि महिला पर देश में 13.26 करोड़ रुपये की कोकीन तस्करी का आरोप है।

उक्त महिला यात्री को रविवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से दिल्ली आने के बाद रोका गया था। महिला की व्यक्तिगत तलाशी के दौरान, सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक बैग देखा जिसमें 11 कुर्ते थे। आश्चर्य की बात यह है कि उन सभी कुर्तों में बेतरतीब ढंग से बड़े-बड़े बटन सिले गए थे।
इस तरह कुल 272 बटन थे जो इस डिजाइन के थे कि उन्हें खोलकर उनमें कुछ रखा भी जा सकता है। उन बटनों के अंदर से 947 ग्राम कोकीन बरामद किया गया।

लाइबेरियाई पासपोर्ट धारक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से मिले ड्रग्स को भी जब्त कर लिया गया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें