Tuesday, March 28, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडDehradun|महिला दिवस पर आप कार्यालय में हुए कार्यक्रम, आप ने दी सभी...

Dehradun|महिला दिवस पर आप कार्यालय में हुए कार्यक्रम, आप ने दी सभी महिलाओं को महिला दिवस पर दी बधाई

आज आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर आम आदमी की पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग समेत कई पार्टी पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इस दौरान पार्टी उपाध्यक्ष रजिया बेगम ने देश और दुनिया की सभी महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि संविधान और सरकार ने हमारे देश में महिलाओं के लिए कई कानून और अधिकार बनाए हैं, जिनके बारे में सभी महिलाओं को पता होना चाहिए। जागरूक होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को यह जानना बेहद जरूरी है कि उन्हें वह तमाम अधिकार प्राप्त हो रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहां की प्रदेश निर्माण में महिलाओं की अहम भागीदारी थी इसलिए महिलाओं को सशक्त करते हुए उन्हें विधानसभा और संसद में बेचना अति आवश्यक है ताकि वह बड़े स्तर पर महिलाओं की अगुवाई कर सकें और महिलाओं के हक की आवाज को बुलंद कर सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हर सरकार करती है लेकिन आज भी कई महिलाएं लाचार हैं लेकिन आम आदमी पार्टी पहले से ही महिलाओं के अधिकारों और हक के लिए मुखर रही हैं।

इस मौके पर राजपुर विधानसभा प्रत्याशी डिंपल सिंह, मंजू शर्मा ,सुधा पटवाल ,रीना कटारिया, सुदेश सैनी ,प्रीति गुप्ता, रेहाना प्रवीण ,संध्या, अर्शी, शबनम फिरदौस ,मुस्कान, सीमा ठाकुर सरिता गौतम मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें