क्या कहते हैं आपके सितारेः 29 दिसंबर को मकर राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव! नए साल में इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें क्या कहती है आपकी किस्मत

Spread the love

साल 2022 खत्म होने को है और कुछ दिनों बाद नया साल आ जायेगा। नए साल से पहले आगामी 29 दिसंबर को शुक्र ग्रह अपने मित्र शनि देव की राशि मकर में गोचर करने जा रहा है। बता दें कि वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव और ऐश्वर्य के दाता माने जाते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह जिन लोगों की कुंडली में सकारात्मक होते हैं, उन लोगों को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। शुक्र ग्रह के मकर में गोचर करने से 3 राशि के लोगों को साल 2023 में आकस्मिक धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। जिनमें मेष, तुला और धनु राशि शामिल हैं।
मेष राशि: आप लोगों को शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको व्यापार में नए ऑर्डर आने से मुनाफा हो सकता है। साथ ही इतना ही नहीं आपको इस दौरान सरकार और उच्च अधिकारियों से लाभ मिलने की भी प्रबल संभावनाएं हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के लिए भी यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है और पिता से संबंध भी अच्छे रह सकते हैं।
तुला राशि: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को करियर और व्यापार की दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली से चतुर्थ स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे माता, वाहन, प्रापर्टी और भौतिक सुखों का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही शुक्र ग्रह की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें इस अवधि के दौरान ट्रांसफर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
धनु राशि: आप लोगों को शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दूसरे स्थान में होने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आपके मान सम्मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आपको संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिल सकता है।


Spread the love