Tuesday, November 28, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यउत्तराखण्डः फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पांच अक्टूबर को येलो तो छह...

उत्तराखण्डः फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पांच अक्टूबर को येलो तो छह अक्टूबर को आरेंज अलर्ट जारी, मध्यम से भारी बारिश की संभावना

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी पांच अक्टूबर से बारिश को लेकर येलो, जबकि छह अक्टूबर से आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो पूरे प्रदेश में कहीं हल्की, मध्यम तो कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड से अभी मानसून की विदाई नहीं होने की जानकारी दी है। मौसम विज्ञान निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने बताया कि राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली के कुछ हिस्सों से मानसून विदा हुआ है। उत्तराखंड में पांच से नौ अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है, बारिश हल्की से मध्यम हो सकती है। सभी जिलों को इसके लिए सूचना भेज दी गई है। मानसून के विदा लेने से पहले बारिश का एक दौर अभी और दिखाई दे रहा है, उसकी के बाद मानसून की विदाई मानी जाएगी। उधर मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शासन-प्रशासन सतर्क हो गया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें