Thursday, March 28, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यउत्तराखण्डः राजधानी दून में सड़कों की दुदर्शा पर चढ़ा कांग्रेसियों का पारा!...

उत्तराखण्डः राजधानी दून में सड़कों की दुदर्शा पर चढ़ा कांग्रेसियों का पारा! पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, नारेबाजी कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

देहरादून। राजधानी दून में सड़कों की बदहाली पर आज कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यमुना कॉलोनी स्थित कार्यालय पर सड़कों की बदहाल स्थिति पर रोष जताया। धस्माना ने कहा कि ध्वस्त पड़ी सड़कों का पुननिर्माण कार्य नहीं हो रहा है। शहर के कई इलाके ऐसे में जहां सड़कों की सुध नहीं ली जा रही है। राजधानी की सड़कों का यह हाल है तो प्रदेश के बाकी इलाकों के हालात की कल्पना की जा सकती है। धस्माना ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों शहर की सड़कों का जायजा लिया था। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी कहने के बाद भी संज्ञान नहीं ले रहा। कहा गया कि सड़कों की दुर्दशा शीघ्र नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें