Tuesday, November 28, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यउत्तराखण्डः जयंती पर याद आए बापू और शास्त्री जी! मुख्यमंत्री धामी ने...

उत्तराखण्डः जयंती पर याद आए बापू और शास्त्री जी! मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित किए श्रृद्धा सुमन, राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को किया नमन

देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करुणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी उपस्थित थे। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्थल कचहरी में उत्‍तराखंड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्‍तराखंड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणाम स्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें