Monday, March 27, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यसैलानियों को लुभा रहा है यह पर्यटन स्थल, होटलों में हो रही...

सैलानियों को लुभा रहा है यह पर्यटन स्थल, होटलों में हो रही है एडवांस बुकिंग

नैनीताल। गर्मी के दिनों में उत्तराखंड एकबार फिर सैलानियों की पहली पसंद बन रहा है। दिल्ली-मुंबई के अलावा राज्य के दूसरे हिस्सों से भी पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे। होटलों में बुकिंग फुल चल रही है और एडवांस बुकिंग भी लगातार जा रही है। जिसे देखते हुए  पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारियों ने कमर कस ली है । जानकारी के मुताबिक नैनीताल समेत आसपास की कॉरपोरेट व अन्य होटलों में कुल एडवांस बुकिंग का 80 फीसदी पर्यटक दिल्ली और मुंबई से है। इससे आंकलन किया जा रहा है, कि इस साल पर्यटन के कारोबार में इजाफा होगा। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार करीब दो दशक पूर्व दिल्ली और मुंबई से सबसे अधिक पर्यटक नैनीताल पहुंचता था। लेकिन बीते लंबे समय से हाई क्लास पर्यटक नैनीताल नहीं पहुंच रहा। इधर कोविड-19 के दौर में 2 साल तक पर्यटन गतिविधियां पूर्ण रूप से प्रभावित रही। इसके बाद दिल्ली-मुंबई के सैलानियों ने नैनीताल घूमने का मन बनाया है। एडवांस बुकिंग की यदि बात की जाए तो समर सीजन के लिए 15 मई से 15 जून तक नैनीताल लगभग पैक है। इसमें कुल एडवांस का 80 फीसदी पर्यटक दिल्ली-मुंबई का है। शेष 20 प्रतिशत में यूपी समेत अन्य राज्यों का पर्यटक शामिल है।
गुजरात से  पहुंच रहे है पर्यटक 
महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलावा  गुजरात से भी सैलानी नैनीताल आ रहे थे। जिसमे लोग मौसम का लुत्फ़ उठाने के साथ उत्तराखंड की संस्कृति से भी रूबरू हो रहे है।
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें