रूस-यूक्रेन जंगः मुख्यमंत्री धामी बोले-उत्तराखण्ड के नागरिकों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क कर रहे अधिकारी

Spread the love

देहरादून। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े जंग को लेकर दुनिया चिंतित है। भारत की बात करें तो यहां के हजारों नागरिक अब भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जिसके चलते फंसे लोगों के परिजनों की चिंता लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यहां के नागरिकों की मदद के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर तेजी से काम किया जा रहा है। कहा कि हमारे उच्चाधिकारी लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं और इसके लिए हमने एक नोडल अधिकारी को नियुक्त कर टोल फ्री नंबर 112 भी जारी किया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्‍तराखंड के लोगों की हर संभव मदद करेगी। कहा क‍ि भारत ने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति को वहां फंसे 15 सौ भारतीय छात्रों की जानकारी दी है। ये छात्र यूक्रेन के विभिन्‍न इलाकों में फंसे हुए हैं। भारत ने उनकी सुरक्षा सुनिश्‍चित करने के लिए कहा है। फंसे हुए छात्रों को खाना और पानी मुहैया कराया जा रहा है। यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए हंग्री, पोलैंड, स्‍लोवाकिया और रोमानिया से विदेश मंत्रालय की टीमें यूक्रेन के साथ लगी सीमाओं के रास्ते पर हैं। यूक्रेन में सीमा के पास भारतीय नागरिक इन टीमों से भी संपर्क कर सकते हैं।


Spread the love