हरिद्वारः 10 हजार का इनामी बदमाश भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा अंबाला से गिरफ्तार! भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पड़ोस में हुए गोलीकाण्ड के बाद चल रहा था फरार

Spread the love

हरिद्वार। गोलीकाण्ड मामले में फरार चल रहा 10 हजार का इनामी बदमाश भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा को हरिद्वार पुलिस और एसओजी की टीम ने अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार लाने के बाद विष्णु अरोड़ से ज्वालापुर कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अरोड़ा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बता दें कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पड़ोस में हुए गोलीकाण्ड और बवाल मामले में विष्णु अरोड़ा आरोपित था और वह फरार चल रहा था। इसपर पुलिस ने 10 हजार नाम भी रखा था।
जानकारी के अनुसार तीन मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे विष्णु और उसके साथियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार चल रहा था। पांच दिन पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत ने विष्णु अरोड़ा, श्रेय शास्त्री, लकी भदोरिया, कुन्नू पहाड़ी और नोनी पेवल की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बावजूद हाथ नहीं आने पर पुलिस ने दो दिन पहले ही इन पांचों इनामियों के गैर जमानती वारंट भी कोर्ट से हासिल कर लिए थे। इतना ही नहीं चल रही कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली थी। इस बीच विष्णु अरोड़ा के अंबाला में छिपे होने की सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली की पुलिस और हरिद्वार एसओजी की एक टीम ने हरियाणा पुलिस की मदद से छापा मारते हुए विष्णु अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।


Spread the love