Saturday, December 9, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यभाजपा महिला मोर्चा ने आंगनवाड़ी वर्कर्स तथा संचालिकाओं को किया सम्मानित, बच्चों...

भाजपा महिला मोर्चा ने आंगनवाड़ी वर्कर्स तथा संचालिकाओं को किया सम्मानित, बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दिया गया पौष्टिक आहार

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से शुरू हुए सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनिता सकसेना द्वारा पोषण अभियान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मसूरी गुरूद्वारा की आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें आने वाले बच्चों को पौष्टिक खाने की चीजें दी गई व आंगनवाड़ी वर्कर्स तथा संचालिकाओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों में बच्चों को व गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया गया तथा पोषण के बारे में बताया। भाजपा जिला महामंत्री अनिता सक्सेना ने कहा कि पोष्टिक आहार से ही बच्चे स्वस्थ रह सकते हैं और बच्चे स्वस्थ होंगे तो ही देश स्वस्थ होगा। उन्होने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं को शाल, श्रीफल और पुष्पहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने.अपने क्षेत्र में जाकर सभी के कल्याण के लिए अपनी सेवाएं देती हैं। उनका यह कार्य समाज में विशेष महत्व रखता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने आंगनबाड़ी बहनों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह सम्मान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करेगा कि वह अपने कार्य को और भी अधिक अच्छे ढंग से पूर्ण करें तथा सभी के हित में अपने दायित्व को पूरी सक्रियता से निर्वहन करती रहें।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें