हल्दूचौड़ में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हल्दूचौड़ निवासी 22 वर्षीय ललित मोहन जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजन उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतक बीती रात खाना खाकर कमरे में चला गया, कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम करा कर मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
![](https://news100uttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/download-3-1.jpg)