Tuesday, March 28, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: 12 हज़ार फीट की ऊंचाई और माइनस डिग्री तापमान के बीच...

उत्तराखंड: 12 हज़ार फीट की ऊंचाई और माइनस डिग्री तापमान के बीच आईटीबीपी के हिमवीरों ने इस तरह मनाया 73वां गणतंत्र दिवस, देखिए वीडियो

भारत आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सम्पूर्ण देश में यह समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। राजधानी दिल्ली में जहा इसके विशेष जश्न का आयोजन हुआ तो वहीं इस बीच उत्तराखंड के कुमाऊं में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आइटीबीपी) के जवानों ने 12 हजार फीट की ऊंचाई में माइनस डिग्री तापमान के बीच भारत के इस 73 वें गणतंत्र दिवस को मनाया। जवानों ने बर्फ से ढकी चादरों के बीच तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया। जिसका यह वीडियो जनता के दिलों में देशभक्ति का जुनून जगा रहा हैं, आप भी देखिए वीडियो।

1200 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रगान गाते आईटीबीपी के जवान





वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के औली से आए आईटीबीपी के हिमवीरों का एक वीडियो सामने आया हैं, जिसमें जवान 11,000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस पर बर्फ से ढके पहाड़ों पर स्कीइंग करते हुए दिखाई दिए। जिसमें दल का नेतृत्व करने वाला प्रमुख सैनिक तिरंगा लिए हुए है। आप भी देखिए ये वीडियो ये वीडियो आपके अंदर देशभक्ति का जुनून पैदा कर देगा।

11000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाते जवान
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें