Saturday, April 1, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडहरिद्वार| फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव, चार कर्मी हुए बीमार

हरिद्वार| फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव, चार कर्मी हुए बीमार

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। नवरत्न संस्थान भेल की सीएफएफपी यूनिट में हानिकारक गैस रिसाव होने से चार कर्मी बीमार हो गए। सूत्रों के हिसाब से अधिक तापमान बढ़ने की वजह से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। 

चारों कर्मियों को तुरंत भेल मुख्य चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ।

इनमें से एक कर्मचारी ठीक हो गया है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है वही बाकी तीन कर्मचारियों के स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें भूमानंद अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

भेल के आधिकारिक बयान के अनुसार यह एक ऑक्सीजन गैस रिसाव था और स्थिति ना बिगड़े इसलिए समय पर इस पर काबू पा लिया गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें