Saturday, September 23, 2023
No menu items!
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड धामी सरकार ने निगम कर्मियों को दिया दिपावली का तोहफा

उत्तराखंड धामी सरकार ने निगम कर्मियों को दिया दिपावली का तोहफा

उत्तराखंड सरकार ने निगमों, निकाय, उपक्रमों और प्राधिकरणों के कर्मचारियों को भी दिवाली बोनस देने का निर्णय लिया है। राज्य में लगभग 40 हजार कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। सचिव उद्योग डा. पंकज कुमार पांडेय ने शनिवार को यह आदेश किए हैं। राज्य कर्मचारियों, कार्य प्रभावित कर्मचारियों सहायता प्राप्त एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों को सरकार पहले ही बोनस दे चुकी है। दिपावली से ठीक पहले सरकार ने निगमों के कर्मचारियों को भी यह तोहफा दिया है। 4800 ग्रेड पे के अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का लाभ दिया जाएगा। बोनस के रूप में कर्मचारियों को 7000 रुपये मिलेंगे। डा. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि निगम अपने वित्तीय स्थिति का आकलन के बाद ही बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में रिलीज करेंगे। उधर राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटि, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश नेगी और महामंत्री ललित शर्मा ने बोनस देने के फैसले पर सरकार का आभार जताया। अध्यक्ष रणाकोटि ने सभी निगमों के प्रबंधतंत्रों से दिवाली बोनस जल्द देने की मांग की है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें