उत्तराखंड में देर रात दर्दनाक़ हादसा! पुल की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, एक घायल

Spread the love

उत्तराखंड में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग के रतूड़ा फायर सर्विस स्टेशन के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी SDRF को प्राप्त हुई। जानकारी प्राप्त होते ही SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

रुद्रप्रयाग में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रतूड़ा फायर सर्विस स्टेशन के पास एक वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार, घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में तीन लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक टाटा सूमो (वाहन संख्या- UK07TB 2547) घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास पुलिया पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में गिर गया। उक्त वाहन में 03 लोग सवार थे। हादसे में घायल राहुल, पुत्र स्व.विजय लाल को स्थानीय लोगो ने निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया। जबकि दो युवकों अंकित पुत्र, रघु लाल(26) और वासुदेव पुत्र, शोभाराम(25) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। उनके शव वाहन में ही फंसे हुए थे। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कार से बाहर निकाला। शव कार में इतनी बुरी तरह से दबे हुए थे कि टीम को वाहन के कई हिस्सों को काटते हुए क्रेन की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालना पड़ा। शवों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। तीनों लोग स्थानीय निवासी ही बताए जा रहे हैं।


Spread the love