सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की शपथ

Spread the love

74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की शपथ दिलाई। उत्तराखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने ध्वज फहराया और विधानसभा में मौजूद सभी कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई।

देशभर में 74वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की शपथ दिलाई। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सीएम धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी.इस मौके पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उत्तराखंड के मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास के साथ ही हम 2025 तक उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री स्टेट भी बनाएंगे।


Spread the love