Saturday, September 23, 2023
No menu items!
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के चमोली में आज से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगी...

उत्तराखंड के चमोली में आज से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगी फूलों की घाटी! 20 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने इस बार किया दीदार

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शीतकाल के लिए पर्यटकों के बंद हो गयी । इस बार 2022 में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक फूलों की घाटी में पहुंचे। वन विभाग के आंकड़े के अनुसार इस बार 20 हजार 827 पर्यटक फूलों की घाटी में प्रकृति और हिमालयी फूलों के दीदार करने आये। इनमे 280 विदेशी भी थे।

दुनिया भर में विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज सोमवार को शीतकाल में पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। वन विभाग ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इस साल घाटी में 20,827 पर्यटक पहुंचे, जिसमें 280 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। यह अब तक घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। वही इस साल घाटी में रिकॉर्ड पर्यटक आए जिससे वन विभाग ने 31 लाख से अधिक की कमाई की है। 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी रंग बिरंगे फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व विख्यात है। यहां के स्लोप पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। घाटी पर्यटकों के लिए एक जून के खोली गई थी।

आपको बात दे घाटी में जुलाई से अक्तूबर तक 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। यहां पोटोटिला, प्रिम्यूला, एनीमोन, एरिसीमा, एमोनाइटम, ब्लू पॉपी, मार्स मेरी गोल्ड, ब्रह्म कमल, फैन कमल जैसे कई फूल खिले रहते हैं। घाटी में दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु, वनस्पति व जड़ी बूटियों का भंडार है। विभिन्न प्रकार के फूल होने पर यहां तितलियों का भी संसार रहता है। इस घाटी में कस्तूरी मृग, मोनाल, हिमालय का काला भालू, गुलदार, हिम तेंदुआ भी दिखता है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें