धारदार हथियार से महिला की हत्या

Spread the love

रुड़की के कलियर पिरान शरीफ आई महिला को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले महिला ने पुलिस को बयान देकर बताया कि किसी व्यत्तिफ ने धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड हमला किया। उसके साथ उसका बेटा व पति भी मौजूद था। लेकिन पुलिस को दोनों मौके पर नहीं मिले पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी स्थित बावनदरे पर एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा तो एक महिला लहूलुहान स्थिति में वहां मिली। पुलिस घायल महिला को रुड़की सिविल अस्पताल लेकर गई। सिविल अस्पताल पहुंचने के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर किसी अज्ञात व्यत्तिफ द्वारा धारदार हथियार से हमला किया गया है। उसके साथ उसका एक बेटा और पति भी मौजूद था। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम सकीना निवासी सहारनपुर बताया। उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी देहात एसके सिंह, सीओ सदर निहारिका सेमवाल, रूडकी सीओ पल्लवी त्यागी, सीओ मंगलौर बी एस सिंह चौहान थानाध्यक्ष बहदराबाद नितेश शर्मा,थानाध्यक्ष पिरान कलियर जहांगीर अली समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि महिला के घायल अवस्था में पड़ी होने की सूचना मिली थी जिसे अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। महिला ने पुलिस को अपने साथ पति और बेटा होने की बात बताई, लेकिन वह मौके से नहीं मिले।मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love