उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रवास कार्यक्रमों में शामिल होंगे सांसद, मंत्री, विधायक! प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को मिली कार्यक्रम की जिम्मेदारी

Spread the love

उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा की ओर से मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पार्टी ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। प्रवास कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद व विधायक भी शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में सांसद, मंत्री, विधायकों के प्रवास के लिए समन्वय बनाने को प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक कार्यों को और गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी कार्यक्रमों में सरकार के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों के प्रदेशभर में प्रवास कार्यक्रम होंगे। इसके लिए प्रदेश व जिला स्तर पर भी शीघ्र प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।


Spread the love