Thursday, October 5, 2023
No menu items!
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने पुलिस सप्ताह का किया शुभारंभ! चुनौतियों से निपटने और...

सीएम धामी ने पुलिस सप्ताह का किया शुभारंभ! चुनौतियों से निपटने और कानून व्यवस्था बनाने पर होगी चर्चा

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस सप्ताह का शुभारंभ किया। जिस के तहत 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाले चिंतन मंथन कार्यक्रम में पुलिस को मिलने वाली चुनौतियों से निपटने का समाधान और आगामी समय में पुलिस को और बेहतर कानून व्यवस्था बनाने की दिशा में चर्चाएं होंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस सप्ताह का शुभारंभ किया। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाले चिंतन मंथन कार्यक्रम में पुलिस को मिलने वाली चुनौतियों से निपटने का समाधान और आगामी समय में पुलिस को और बेहतर कानून व्यवस्था बनाने की दिशा में चर्चाएं होंगी। इसमें न सिर्फ पुलिस कॉन्स्टेबल से लेकर आला अधिकारियों तक विचार विमर्श होगा बल्कि पब्लिक से जुड़ी शिकायतें और सुझाव भी लिए जाएंगे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें