मुख्यमंत्री ने बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दूसरे दिन के तय कार्यक्रम के अनुसार चंपावत के जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे जहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधकों द्वारा मुख्यमंत्री का जोर शोर से स्वागत किया गया, मुख्यमंत्री धामी ने फीता काटकर प्रथम सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव 2022 का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने विज्ञान महोत्सव में लगे स्टालों पर जाकर उनका जायजा लिया एवं बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं एवं प्रौद्योगिकी के बारे में जाना, मुख्यमंत्री ने मीडिया से विज्ञान महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश एवं राज्य के विकास के लिए हमारे बच्चों को विज्ञान का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है जिससे उनमें रचनात्मकता का विकास हो और वह अपने क्षेत्र के विकास एवं समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य कर सकें जिससे कि आने वाले समय में एक मजबूत समाज का निर्माण हो सकेगा।


Spread the love