विधानसभा चुनाव 2022 – शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भरेंगे चुनावी हुंकार

Spread the love

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में सभी चुनावी दल जोरो शोरो से तैयारियों में जुटे हुए हैं, विस चुनाव को लेकर सब दलों ने स्टार प्रचारकों की घोषणा भी कर दी हैं, और जीत के लिए प्रचार प्रसार में जुट गए है। इसी को देखते हुए राज्य में भाजपा के चुनाव प्रचार प्रचार को धार देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को रुद्रप्रयाग आएंगे और यहां भाजपा प्रत्याशी भरत चौधरी के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके साथ ही चमोली व पौड़ी जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के नौ हजार कार्यकर्ताओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे।

गुरुवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि कल यानी शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे केंद्रीय गृह मंत्री हेलीकाप्टर से गुलाबराय मैदान में आएंगे, जहां से वह रुद्रनाथ महादेव के दर्शन को जाएंगे। जिसके बाद संगम बाजार से मुख्य बाजार तक जनसंपर्क कर में भरत चौधरी के पक्ष में समर्थन मागेंगे। इसके बाद गुलाबराय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह रुद्रप्रयाग विधानसभा समेत अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में साथ वर्चुअल संवाद करेंगे।


Spread the love