Tuesday, October 3, 2023
No menu items!
spot_imgspot_img
Homeराजनीतिकेजरीवाल के आवास पर भाजपा के प्रदर्शन पर उत्तराखंड आप युवामोर्चा ने...

केजरीवाल के आवास पर भाजपा के प्रदर्शन पर उत्तराखंड आप युवामोर्चा ने किया घण्टाघर कूच! भाजपा युवामोर्चा अध्यक्ष का पुतला जलाया

आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आप युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन जोशी के नेतृत्व में आज गांधी पार्क से घंटाघर तक कूच करते हुए भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा का पुतला दहन किया।

 इस मौके पर आप युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन जोशी ने कहा,”दिल्ली में आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर भाजपाई कार्यकर्ताओं द्वारा हमले और तानाशाही के विरोध में यह पुतला दहन किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा,”भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह की गुंडागर्दी को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोकतंत्र में ऐसी शर्मनाक घटना की कोई जगह नहीं है। भाजपा सच की आवाज को नहीं दबा सकती और जिस तरीके से भाजपा द्वारा अरविंद केजरीवाल जी के घर पर तोड़फोड़ की गई है वह एक निंदनीय घटना है।”

मालुम हो कि अरविंद केजरीवाल के कश्मीर फाइल्स पर दिल्ली विधानसभा में बयान के बाद से ही भाजपा उनके विरोध में तीव्र प्रदर्शन कर रही है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें