Friday, December 1, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यसड़क किनारे सो रही महिलाओं को कार ने कुचला! आरोपी गिरफ्तार

सड़क किनारे सो रही महिलाओं को कार ने कुचला! आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के धर्मनगरी हरिद्वार में भीख मांग कर अपना जीवन चला रही दो महिलाओं को देर रात प्रेम नगर आश्रम पुल के सड़क किनारे चैन की नींद सोना भारी पड़ गया। दोनों महिलाओं को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों महिलाएं काफी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हरिद्वार जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं कार चालक को पुलिस कनखल चौकी ले गई। कनखल थाना प्रभारी नीतीश शर्मा ने बताया देर रात प्रेम नगर आश्रम पुल के पास सोई हुई 2 महिलाओं पर एक कार गाड़ी चालक ने गाड़ी चढ़ा दी। जिसके बाद दोनों महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई। पुलिस ने 108 की मदद से घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। फिलहाल दोनों महिलाएं सुरक्षित हैं। उनका उपचार जिला हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं कार चालक को कनखल पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें