कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसलाः उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग! प्रदेश अध्यक्ष और चार उपाध्यक्ष यथावत, राष्ट्रीय महासचिव ने जारी किया पत्र

Spread the love

देहरादून। अभी हाल में हुए विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखण्ड में महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी है। आज इस संबंध में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव परमिंदर कौर ने एक पत्र जारी किया है। हांलाकि हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई ज्योति रौतेला और चार प्रदेश उपाध्यक्ष को यथावत रखा गया है। राष्ट्रीय महासचिव परमिंदर कौर ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे पत्र में बताया कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के बाद तत्काल प्रभाव से जिला और ब्लाक कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए शीघ्र ही प्रदेश, जिला और ब्लाक स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बता दें कि अभी कुछ समय पूर्व हुए विधानसभा चुनावों मंे कांग्रेस की हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद कांग्रेस हाईकमान लगातार बदलाव के मुड में नजर आ रहा है। दिल्ली दरबार से लगातार बड़े-बड़े फैसले लेते हुए बदलाव किया जा रहा है। यहां यह भी बता दें कि हाल में कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति से सबको चौंकाया था अब पार्टी हाईमान ने महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी है।


Spread the love