धारचूला में काली नदी के किनारे सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे तटबंध निर्माण कार्य में नेपाल के द्वारा लगातार पत्थरों से हमला करने के बाद भारतीय प्रशासन की पहल पर गतिरोध को खत्म करने के लिए भारतीय क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य का भारत और नेपाल के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनो देशों के इंजीनियरों के साथ धारचूला में बन रहे तटबंध कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसके बाद उप जिलाधिकारी ने दोनों देशों के तकनीकी जानकारों के साथ भारतीय क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए नेपाल की चिंता को समझकर भारतीय क्षेत्र में निर्माण कार्य समय पर पूरा हो इसके लिए निश्चित समय अवधि पर कार्य करने के निर्देश दिये।