Thursday, October 5, 2023
No menu items!
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडआईआईटी के प्रोफेसर अग्रवाल ने किया दावा! भारत में नहीं होंगे चीन...

आईआईटी के प्रोफेसर अग्रवाल ने किया दावा! भारत में नहीं होंगे चीन जैसे हालात

कोरोना से चीन में हाहाकार के बीच आईआईटी कानपुर के प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल का दावा है कि नए वैरिएंट बीएफ-7 से देशवासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। कोरोना का यह नया वैरिएंट उन लोगों को चपेट में ले सकता है जिनकी इम्यूनिटी वैक्सीन की वजह से बनी हो। वैक्सीन से इम्यूनिटी जनरेट करने वाले दो फीसदी लोग ही हैं। बाकी सभी की नेचुरल इम्युनिटी बनी है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। प्रो. मणींद्र अपने गणितीय मॉडल सूत्र की मदद से कोरोना के उतार चढ़ाव का आकलन करते हैं। उनके आंकलन पहले भी सटीक साबित हुए हैं। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि भारत में चीन जैसे हालात बिल्कुल भी नहीं होंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। जैसे सामान्य जीवन जी रहे हैं, वैसे ही जीएं, अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि भारत में खतरे की कोई वजह नहीं है, क्योंकि भारत में 98 प्रतिशत से ज्यादा लोगों में नैचुरल इम्युनिटी विकसित हो चुकी है। अभी तक स्टडी में जो बातें सामने आई हैं, उसके मुताबिक अभी देश में कोविड की लहर आने की संभावना नहीं है। हां, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सभी कोविड नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें