नए साल की पहली बर्फबारी से ढकी नैनीताल की वादियां! सैलानियों के खिले चेहरे

Spread the love

उत्‍तराखंड में आए मौसम के बदलाव से ऊंची वादियों में रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है। बुधवार रात केदारनाथ धाम में भी हिमपात हुआ। इसी क्रम में शुक्रवार को सरोवर नगरी की ऊंची चायनापीक की चोटी पर मौसम का पहला व हल्का हिमपात हो गया। शुक्रवार सुबह के समय हिमपात से सैलानियों के चेहरे खिल उठे।

नैनीताल की ऊंची चायनापीक चोटी पर मौसम का पहला व हल्का हिमपात हुआ है। जबकि नगर क्षेत्र में बर्फ की फुहारों के साथ ओले गिरे। शुक्रवार सुबह के समय हिमपात से सैलानियों के चेहरे खिल उठे। चायना पीक समेत किलबरी व छाया वाले क्षेत्र में बर्फ की चादर सी बिछ गई। नगर के निचले क्षेत्र में ओले गिरने से प्रतीत होने लगा कि अब हिमपात भी देखने को मिलेगा, लेकिन बर्फबारी का यह मिजाज अधिक समय बना नहीं रह सका और हिमपात थम गया और तापमान अधिक होने के कारण बर्फ जल्द ही पिघल गई। मौसम ने पुनः करवट बदली और मौसम भी साफ हो गया। धूप निकल आई और कुछ ही देर में बर्फ भी पिघल गई। इसके बाद धूप-छांव का खेल शुरू हो गया। मौसम में आए बदलाव से बेतहाशा ठंड पड़नी शुरू हो गई है। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों को हीटर व आग का सहारा लेना पड़ रहा है। इधर मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात व बारिश के आसार बने हुए हैं। शुक्रवार रात तक मौसम पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना है।


Spread the love