Monday, March 27, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडभोले के जयकारों के साथ रवाना हुआ आदि कैलाश यात्रियों का दूसरा...

भोले के जयकारों के साथ रवाना हुआ आदि कैलाश यात्रियों का दूसरा दल

पिथौरागढ़। आदि कैलास यात्रा का दूसरा यात्री दल बम बम भोले के जयकारे के साथ यहां से आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। यात्री दल को केएमवीएन के कर्मियों ने पुष्प माला पहनाकर आगे की यात्रा के लिए शुभकमानाएं दी। शुक्रवार को आदि कैलास यात्रा के दूसरे 40 सदस्यीय यात्री दल को पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने एक कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र की सजगता की जानकारी दी।

उन्होंने हिमालय बचाओ अभियान के तहत सभी यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई व शपथ रजिस्टर भरवाया। सभी यात्रियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधरोपण किया। उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्र में काला पानी मंदिर परिसर में पौधारोपण के लिए दल को भोज पत्र और धूप के पौधे देकर रवाना किया। यात्रियों ने गुरुरानी की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वे यात्रा मार्ग में कूड़े को एकत्रित करते हुए धारचूला लाएंगे। इस यात्री दल में 11 महिलाएं और 29 पुरुष समेत कुल 40 सदस्य आदि कैलास के दर्शनों को जा रहे हैं। यात्रादल में पी नंदी, संजय नंदी, सजय मंडल, दीक्षांत नेगी, अमित कुमार, वेदप्रकाश, राजेंद्र सिंह सहित कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र सिंह व अन्य यात्री शामिल रहे। तीसरा यात्री दल 4 जून को नई दिल्ली से यहां पहुंचेगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें