Friday, December 1, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुड़की के अस्पताल से फरार हुआ कैदी! पुलिस महकमें में मचा हड़कम्प

रुड़की के अस्पताल से फरार हुआ कैदी! पुलिस महकमें में मचा हड़कम्प

रुड़की के सिविल अस्पताल में आपरेशन के लिए लाया गया कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इससे पुलिस में हड़कम्प मच गया। फरार कैदी की तलाश में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। जानकारी के अनुसार नन्हे उर्फ चिकना को चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था वह हरिद्वार जेल में विचाराधीन कैदी के तौर पर बंद था। हर्निया की परेशानी के चलते उसे उपचार के लिए हरिद्वार अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ना होने के कारण दो दिन पूर्व आपरेशन के लिए रुड़की सिविल अस्पताल रैफर किया गया। जहां गुरूवार को उसका आपरेशन होना था। बताया गया है कि सुबह करीब 7ः30 बजे जब उसे आपरेशन के लिए ले जाया जा रहा था तभी वह डड्ढूटी पर तैनात सिपाही से हथकड़ी छुड़वा कर भाग निकला। सिपाही और मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई। जिससे पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस की कइ टीमें आरोपी की तलाश में जुटी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें