Friday, December 1, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडडांस के दौरान दिल्ली के एक पर्यटक की मौत

डांस के दौरान दिल्ली के एक पर्यटक की मौत

दिल्ली से रामनगर रिसोर्ट में आये पर्यटकों के ग्रुप में उस समय मातम छा गया जब डांस के दौरान एक युवक की संदिध मौत हो गयी। बताया जाता है कि राजू पुत्र नेतराम उम्र 25 साल निवासी अम्बेडकर नगर साउथ दिल्ली एक ग्रुप के साथ एक रिसोर्ट में आया था। ग्राम पाटकोट के पास एक रिसोर्ट में देर रात डांस के दौरान राजू की तबियत अचानक बिगड़ गयी जिसको रामनगर चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि मामले के जांच चल रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक के साथ आये ग्रुप के सदस्यो में मातम छाया हुआ है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें