Thursday, April 18, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडऔली में मैराथन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी! सुरक्षित जोशीमठ...

औली में मैराथन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी! सुरक्षित जोशीमठ का दिया संदेश

सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देकर आज औली मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। सीएम धामी ने सभी खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर मैराथन के लिए रवाना किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज औली मैराथन का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए अब तक करीब 11 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। चारधाम यात्रा में आने वाले लोग अपने साथ अच्छी यादें लेकर जाएं, जिसके लिए लगातार काम चल रहा है। आज प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान भी प्रगति पर है और इसके नवंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। वही इस दौरान खिलाड़ियों ने मैराथन के माध्यम से सुरक्षित जोशीमठ का संदेश दिया गौरतलब है कि जोशीमठ भू धंसाव की समस्या से जूझ रहा है। यहां से सैकड़ों लोगों को विस्थापित किया गया है। अनेक मकानों में यहां दरारें आई हुई है। हालत ये है कि नेशनल हाईवे पर भी दरारें आ गईं। तीन महीने से जोशीमठ में जोशीमठ बचाओ मंच का धरना प्रदर्शन भी चल रहा है। मंच के प्रदर्शनकारियों ने 27 अप्रैल को नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करने की घोषणा की हुई है। ऐसे में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा औली मैराथन को हरी झंडी दिखाना सुरक्षित जोशीमठ के साथ सुरक्षित बदरीनाथ यात्रा का संदेश भी देखा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ताजा खबरें