Saturday, September 23, 2023
No menu items!
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडठंड से बचने के लिए कमरे में जलाया 'रूम हीटर'!आग लगने से...

ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाया ‘रूम हीटर’!आग लगने से कर्मचारी की मौत

उत्तराखंड में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण लोगों का जीना दुस्वार हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। लेकिन यही आग उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कोसी स्थित विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान के कर्मचारी के लिए मौत की वजह बन गई। जानकारी के अनुसार गोविंद राम पुत्र दौलत राम उम्र लगभग 52 वर्ष ग्राम देवली, लोधिया अल्मोड़ा विवेकानंद कृषि अनुसंधान केंद्र हवालबाग में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि रात में सोने के बाद कमरे में जले बिजली के हीटर से उसके बिस्तर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें