Friday, September 22, 2023
No menu items!
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहादसा : बद्रीनाथ धाम के पास गिरा अस्थाई पुल! नदी में बहा...

हादसा : बद्रीनाथ धाम के पास गिरा अस्थाई पुल! नदी में बहा मजदूर

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन वैकल्पिक पुल का ढांचा खड़ा किए जाने के दौरान हादसा हो गया। ढांचा गिरने से दो मजदूर अलकनंदा नदी में बह गए। एक मजदूर को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरा मजदूर लापता है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

चमोली जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन पुल अचानक भरभरा कर अलकनंदा नदी में जा गिरा। इस हादसे में पुल का ढांचा गिरने से दो मजदूर अलकनंदा नदी में बह गए। एक मजदूर को तो बच गया, लेकिन दूसरा मजदूर लापता है। जानकारी के मुताबिक, बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट यूनिट लोक निर्माण विभाग बद्रीनाथ में ब्रह्म कपाल के पास अस्थाई पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। पुल के गिर जाने से दो मजदूर बह गए थे। जिसमें से 28 वर्षीय मजदूर सोनू पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं 30 वर्षीय मजदूर रघुवीर स्वयं ही तैर कर किनारे आ गया। जिससे उसकी जान बच गई। रघुवीर को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्री बद्रीनाथ में भर्ती किया गया है। लेकिन सोनू का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र दोबाल ने बताया कि लापता मजदूर की खोजबीन जारी है। पीआईयू लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्रह्म कपाल के पास मास्टर प्लान के तहत पुल निर्माण कार्य किया जा रहा था।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें