Saturday, March 25, 2023
No menu items!
Google search engine
HomeविशेषUttarakhand Elections| मतदान खत्म होने के बाद आया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Uttarakhand Elections| मतदान खत्म होने के बाद आया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान

उत्तराखंड में आज 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। इलेक्शन कमीशन के हिसाब से प्रदेश में 62.5 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 6:00 बजे 70 विधानसभा सीटों के मतदान बूथों पर वोटिंग बंद हो गई।

मतदान खत्म होने के बाद खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया,”उत्तराखंड में लोगों ने भारी संख्या में मतदान कर इतिहास रच दिया है। उम्मीद करता हूं कि नई सरकार उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य के लिए काम करेगी।”

इस बयान के अंतिम पंक्ति में मुख्यमंत्री धामी के नई सरकार वाले शब्द से कई लोगों का यह मानना है कि हो सकता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यह सोच रहे हैं कि उनकी सरकार ना आए।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें