Saturday, September 23, 2023
No menu items!
spot_imgspot_img
Homeराजनीतिअल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, आजीविका महोत्सव में की शिरकत

अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, आजीविका महोत्सव में की शिरकत

अल्मोड़ा। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने हवालबाग में आजीविका महोत्सव में शिरकत की। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को समझना है तो उसको समझने के लिये अल्मोड़ा आना चाहिये। यहां से हम पूरे उत्तराखण्ड को समझ सकते हैं। धामी ने कहा कि हमारी पहाड़ की महिलाएं और पुरुष बेहद अच्छा काम कर रहे हैं। ये बहने जो उत्पाद बना रही हैं। ये उत्पाद काफी अच्छे हैं। मैं सभी को बधाई देता हूं। पूरा विकास तभी सम्भव है। जब सब एकजुट होकर कार्य करेंगे। सीएम ने कहा कि हम अल्मोड़ा को आदर्श अल्मोड़ा बनाना चाहते हैं। अल्मोड़ा ध्वजवाहक के रूप में हमेशा आगे रहा है। चाहे संस्कृति हो या शिक्षा। हम अल्मोड़ा को पुराने स्वरूप में लाना चाहते हैं। 2025 में हम देश के सबसे अच्छे राज्यों में शामिल होंगे। हमारी सरकार हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। आरबीआई हवालबाग भी बहुत अच्छा काम कर रही है। हमारी सरकार हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का कमाल है। हम हर क्षेत्र में आज आगे हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें